यह चित्र हरियाणा के उस खिलाड़ी को प्रदान किया जाएगा जो स्वर्ण पदक लेकर प्रदेश का नाम रोशन करेगा। काले रंग के शीशे पर उकेरे गए इस खेलगांव के चित्र को तैयार करने में सज्जन सोनी को करीब 15 दिन लगे। स्वयं सज्जन सोनी के मुताबिक वे खेलप्रेमी हैं और किसी भी विश्वस्तरीय खेलों के आयोजन से पूर्व वे अपने तईं खेल आयोजन से संबंधित 'लोगो' स्वयं तैयार कर खिलाडिय़ों व खेल आयोजन के प्रति अपना उत्साह तथा भावनाएं व्यक्त करते हैं।
उन्होंने बताया कि लंदन ओलंपिक 2012 के खेल गांव का नक्शा तैयार करने के साथ-साथ इस चित्र में ओलंपिक मशाल के हत्थे को भी चिह्नित किया है जिसमें एक छोटी बॉल की शक्ल में 2 रत्ति सोना लगाया है। इस सुंदर चित्र के निर्माण संदर्भ में सज्जन सोनी ने कहा कि वे खेल, खिलाडिय़ों एवं खेल आयोजनों के प्रति समर्पित भारतीय ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय सिंह चौटाला से काफी अभिभूत एवं प्रभावित हैं।
सज्जन सोनी ने बताया कि उनकी इच्छा है कि वे लंदन ओलंपिक-2012 में हरियाणा का जो भी खिलाड़ी स्वर्ण पदक हासिल कर लौटेगा, उसे वे अपने द्वारा तैयार चांदी का यह खेलगांव प्रेमपूर्वक भेंट करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सज्जन सोनी इससे पूर्व भी फुटबॉल के विश्वकप का 'लोगो', 20-20 विश्व कप क्रिकेट का 'लोगो', नई दिल्ली में हुई कॉमनवेल्थ गेम्स का चांदी से बना 'लोगो' तैयार कर चुके हैं जिसके लिए उन्हें काफी प्रोत्साहन मिल चुका है। सज्जन सोनी ने बताया कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वे हर विश्वस्तरीय खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों को इसी प्रकार प्रोत्साहित करते रहेंगे।