Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले- बिना दर्शकों के बेकार है भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने इस साल के अंत में होने वाली भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। मार्क टेलर का मानना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में बॉक्सिंग डे पर होने वाले मैच से बड़ा कोई मैच नहीं है, हालांकि इस मैच में दर्शकों का न होना इसकी रौनक छीन लेता है, ऐसे में इस मैच को बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में नहीं खेलना चाहिये।

मार्क टेलर ने कहा कि विक्टोरिया में बढ़ते कोरोना वायरस के मरीजों को संख्या देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों को मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीजी) से इसके आयोजन को हटाने में हिचकना नहीं चाहिए।

और पढ़ें: टीम इंडिया के पूर्व कोच का बड़ा खुलासा, बताया- टी20 विश्व कप में क्यों नहीं खेले थे गांगुली-तेंदुलकर

उन्होंने कहा कि इस मैच को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम और एडीलेड ओवल में आयोजित कराया जा सकता है, जहां स्थिति नियंत्रण में है। उल्लेखनीय है कि इस टेस्ट मैच की मेजबानी की दौड़ में शामिल हैं।

'चैनल 9' से बात करते हुए मार्क टेलर ने कहा, 'क्या इसे दूसरी जगह आयोजित नहीं किया जा सकता? बेशक, ऑस्ट्रेलिया में जो हो रहा है उसे देखते हुए क्रिसमस तक शायद एमसीजी में 10 या 20 हजार लोगों की ही मेजबानी हो पाए जो ऑस्ट्रेलिया और भारत जैसे बड़े टेस्ट के लिए काफी अच्छा नहीं लगेगा। आप पर्थ में ऑप्टस स्टेडियम में मैच करा सकते हैं या पूरे दर्शकों के लिए एडीलेड ओवल जा सकते हैं। एडीलेड के लोगों को भारतीयों को खेलते हुए देखना पसंद है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए विश्व कप के मैच के टिकट 52 मिनट के आसपास में ही बिक गए थे।'

और पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ जर्सी पर खास निशान के साथ उतरेगी वेस्टइंडीज की टीम, जानें क्यों

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में विक्टोरिया में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है जिसके चलते मेलबर्न के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लागू किया जा सकता है।

इससे पहले पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (वाका) की प्रमुख क्रिस्टीना मैथ्यूज ने भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज को लेकर पर्थ की जगब ब्रिसबेन को तरजीह देने का पर निशाना साधा था। टेलर ने भी वाका को प्राथमिकता देने की बात कही और कहा कि मेजबानी का पूरा मौका मिलना चाहिये।

उन्होंने कहा, 'यह स्थल, विशेष रूप से पर्थ इस मौके का फायदा उठाने का पूरा प्रयास करेगा क्योंकि खचाखच भरा स्टेडियम बेहतर लगेगा।'

और पढ़ें: रोहित शर्मा को लेकर लोगों को है बड़ी गलतफहमी, इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान

आपको बता दें कि ऑप्टस स्टेडियम में 60 हजार दर्शकों को बैठाने की क्षमता है और एमसीजी के बाद इसे ऑस्ट्रेलिया में सर्वश्रेष्ठ स्थल माना जाता है।

Story first published: Wednesday, July 1, 2020, 13:19 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+