सर्दी बढ़ने पर महिला बीच वालीबाल की खिलाडिय़ों को बिकनी की बजाए लंबी बाजू के टाप और शाट्र्स पहनने का विकल्प दिया गया है। हालांकि इससे पहले अंतरराष्ट्रीय वालीबाल महासंघ के प्रवक्ता रिचर्ड बाकर ने कहा था कि ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले कुछ कट्टरवादी मुसलिम देशों के कारण खिलाडिय़ों को विकल्प दिए जाएंगे।
बाकर ने कहा था कि खिलाडिय़ों के पास विकल्प रहेगा कि वे चाहे बिकनी पहनें या फिर लंबे बाजू के टाप और शाटर्स। खिलाडिय़ों को अपने बालों को ढकने के लिए भी हैडगीयर पहनने की अनुमति रहेगी। महिला खिलाडिय़ों को वर्ल्ड टूर में पूरे बाडी सूट पहनने का भी विकल्प है। लंदन ओलंपिक के लिए बीच वालीबाल के कई स्थान अभी भरे जाने बाकी हैं और इस फैसले को मोरक्को,अल्जीरिया और मिस्त्र जैसे इस्लामिक देश लागू कर सकते हैं। बाकर ने बताया कि लंबी बाजू की जर्सी और शाटर्स पहनने का पहला आग्रह अफ्रीकी महासंघ की तरफ से आया था। हालांकि अब हालात बदल गए हैं।
अब तो मजबूरी में सभी महिला खिलाड़ियों को टाप और शाट्र्स पहननी पड़ेगी, क्योंकि तापमान ज्यादा नीचे गया तो नंगे बदन वालीबाल खेलना महंगा पड़ सकता है। हालांकि खेल प्रेमी दुआ कर रहे हैं कि लंदन का तापमान ज्यादा न गिरे तो नंगे बदन महिला खिलाड़यों को देखने का मौका फिर मिलेगा।