फ्रांस को हराकर स्पेन सेमीफाइनल में
डोनेस्क। स्पेन ने आज यूरो-2012 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सेमीफाइनल में उसकी भिड़त पुर्तगाल से होगी। स्पेन की ओर से दोनों गोल जाबी अलोंसो ने किया। करीम बेंजेमा, समीर नासरी और फ्रैंक रिवेरी जैसे सितारों से सजी फ्रांस की टीम तमाम कोशिशों के बावजूद कोई गोल नहीं कर सकी।
यूरोप की इन दो प्रमुख टीमों के बीच मैच के पहले हाफ के मुकाबले में स्पेन का पलड़ा भारी रहा। 19वें मिनट में रियल मैड्रिड के मिड फिल्डर जाबी अलोंसो ने शानदार हेडर का इस्तेमाल करके गेंद को फ्रांस के गोलपोस्ट में डाल दिया और पूरी फ्रांसीसी टीम देखती रह गई।
यूरोप की इन दो प्रमुख टीमों के बीच मैच के पहले हाफ के मुकाबले में स्पेन का पलड़ा भारी रहा। 19वें मिनट में रियल मैड्रिड के मिड फिल्डर जाबी अलोंसो ने शानदार हेडर का इस्तेमाल करके गेंद को फ्रांस के गोलपोस्ट में डाल दिया और पूरी फ्रांसीसी टीम देखती रह गई।
दूसरे हाफ में भी शानदार आक्रमण और मजबूत रक्षापंक्ति के कारण विश्व चैंपियन स्पेन 1998 में विश्व कप जीतने वाली फ्रांसीसी टीम पर भारी पड़ा। दूसरे हाफ में एक पेनेल्टी को शानदार गोल में तब्दील कर अलोंसों ने अपनी टीम की जगह सेमीफाइनल में पक्की कर दी।
गौरतलब है कि ग्रुप स्तर पर स्पेन ने कुल तीन मैच खेले थे जिनमें से उसे दो में जीत मिली थी जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। स्पेन ने सात अंकों के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
