भारतीय खिलाड़ियों ने पास किया पहला COVID टेस्ट, क्वारंटाइन में मिलेगा परिवार का साथ
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेटरों ने अपना पहला राउंड का आरटी-पीसीआर टेस्ट क्लियर कर लिया है। अभी 2 फरवरी से ट्रेनिंग शुरू करने से पहले दो और टेस्ट पास करने बाकी हैं। यह सब कवायद इंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी से शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए हो रही है।
भारतीय टीम चेन्नई के लीला पैलेस होटल में पहले ही पहुंच चुकी है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को दी है।
खिलाड़ियों को स्ट्रैंथ और कंडीशनिंग विशेषज्ञों, निक वेब और सोहम देसाई की देखरेख में अपने कमरे में कुछ एक्सरसाइज के साथ करना होगा।
एक स्वागत योग्य कदम में, बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को अपने परिवारों के साथ रहने की अनुमति दी है क्योंकि यह कठिन क्वारंटाइन चरण के दौरान "बेहद अकेला" हो सकता है।
उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे, वरिष्ठ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, विकेटकीपर रिद्धिमान साहा, हरफनमौला हार्दिक पांड्या सभी अपने-अपने परिवारों से जुड़ गए हैं और इन सभी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट डाल दिए हैं।
सूत्र ने कहा, "खिलाड़ी एक कठिन दौरे के बाद वापस आ गए हैं। कठिन क्वारंटाइन बेहद मुश्किल हो सकता है और यह केवल उनकी भलाई में मदद करेगा कि पत्नियां और बच्चे आस-पास हैं जो उन्हें एक अच्छे माइंडसेट बने रहने में मदद करेगा।"
सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में और फिर बाकी के दो अहमदाबाद में खेले जाएंगे। भारत इस सीरीज में दावेदार है लेकिन इंग्लैंड ने श्रीलंका को उसके ही घर में हराकर कुछ मजेदार अटकलों को जन्म दे दिया है जो क्रिेकट के लिए अच्छी हैं। सभी चाहते हैं एक बार फिर से वैसी ही सीरीज देखने को मिले जैसी की भारत-ऑस्ट्रेलिया ने हाल में ही खेली। उम्मीद है इंग्लैंड की टीम कुछ बढ़िया क्रिकेट की झलक अपने उपमहाद्वीप फैंस के लिए रखेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
