श्रीसंत का क्रिकेट, कंट्रोवर्सी और अब फिक्सिंग
बैंगलोर। क्रिकेट के मैदान पर अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर खिलाड़ी एस श्रीसंत का नाम स्पॉट फिक्सिंग से फिर चर्चा में आया है। बताया जा रहा है कि उनके साथ राजस्थान रॉयल्स टीम के अन्य दो खिलाड़ी भी फिक्सिंग में शामिल थे। वैसे श्रीसंत पहले भी विवादों के कारण सुर्खियों में आ चुके हैं। अभी कुछ दिन पहले ही श्रीसंत ने 'थप्पड़ विवाद' पर ट्वीट करते हुए हरभजन सिंह को पीठ में छूरा घोंपने वाला शख्स करार दिया था। जिससे आईपीएल के पहले संस्करण में हुई यह घटना फिर से चर्चा में आ गयी।
गौरतलब है कि सन 2008 में हुए आईपीएल के पहले संस्करण में श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब और हरभजन सिंह मुंबई टीम की ओर से खेलते थे। एक मैच के बाद उकसाने पर हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया। जिसकी वीडियो फुटेज में आज भी मैदान पर श्रीसंत को रोते हुए दिखाया जाता है। बीसीसीआई ने मामले को संज्ञान में लेते हुए हरभजन को उस साल लीग में नहीं खेलने दिया।
मध्यम गति के गेंदबाज श्रीसंत अक्सर विकेट लेने के बाद खिलाडि़यों से मैदान पर उलझते हुए देखे जाते हैं। क्रिकेट में उनकी छवि एक गैरजिम्मेदार खिलाड़ी की रही है। हालांकि टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए उन्होने 27 टेस्ट मैचों में 87 विकेट और 53 वनडे मैचों में 75 विकेट लिये हैं।
2007 में हुआ पहला टी20 विश्वकप खेलने वाले श्रीसंत ने टी20 विश्वकप के फाइनल में मिस्बाह उल हक का शानदार कैच पकड़ा जिसके कारण भारत यह मैच पांच रन से जीतने में कामयाब रहा और टी20 का पहला विश्व चैम्पियन बना। श्रीसंत की प्रतिभा पर किसी को भी संदेह नहीं है पर वह अपने अक्खड़ स्वभाव और लोगों का ध्यान खींचने वाली हरकतों के कारण अपनी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाये हैं।

एस श्रीसंत
श्रीसंत मैदान पर अपनी हरकतों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

एस श्रीसंत
विकेट लेने के बाद मैदान पर वह आक्रामकता दिखाने के लिए जाने जाते हैं।

एस श्रीसंत
वह मैदान के बाहर भी अपने मजाकिया स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

एस श्रीसंत
टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए श्रीसंत ने 27 टेस्ट मैचों में 87 विकेट लिए हैं।

एस श्रीसंत
एक मैच के दौरान आउट करने के बाद साइमंड्स को उकसाते श्रीसंत।

एस श्रीसंत
श्रीसंत ने भारत की तरफ से 53 वनडे मैचों में 75 विकेट लिये हैं।

एस श्रीसंत
श्रीसंत टेस्ट में प्रभावशाली गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

एस श्रीसंत
श्रीसंत की टीम में मौजूदगी के दौरान ही भारत ने टी20 विश्वकप जीता।

एस श्रीसंत
श्रीसंत आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेलते हैं।

एस श्रीसंत
वह खेल से ज्यादा विवादों के कारण चर्चा में रहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications