स्‍पॉट फिक्सिंग: चेन्‍नई टीम के तीन खिलाड़ी फिक्सिंग में शामिल

मुंबई। मुंबई पुलिस द्वारा अभिनेता विंदू दारा सिंह से की जा रही पूछताछ से नये खुलासे सामने आ रहे हैं, टीवी चैनलों पर आ रही खबरों के मु‍ताबिक मुंबई पुलिस अभिनेता विंदू दारा सिंह से पूछताछ कर रही है। जिसमें उन्‍होने आईपीएल की चेन्‍नई सुपर किंग्‍स टीम के तीन‍ खिलाडि़यों के नाम लिये हैं। बताया जा रहा है कि इन में दो खिलाड़ी जूनियर और एक सीनियर खिलाड़ी स्‍पॉट फिक्सिंग में शामिल है।

इसके अलावा बीसीसीआई अध्‍यक्ष एन श्रीनिवासन के बेटे आश्विन ने कहा है कि गुरूदास मयप्‍पन का संपर्क सट्टेबाजों से हैं। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि पहले ही मुंबई पुलिस ने बीसीसीआई के दामाद मयप्‍पन को सम्‍मन जारी कर दिया है और उनसे पूछताछ करने के लिए उनके घर भी गई थी लेकिन उस समय वह मौजूद नहीं थे। पुलिस की तरफ से आज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उन्‍हें मुंबई में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।

विंदू दारा‍ सिंह ने बताया है कि उन्‍होने मयप्‍पन के कहने पर ही पैसे लगाये। विंदू ने यह भी बताया कि मयप्‍पन सट्टेबाजी में एक करोड़ रूपये हार भी चुका है। इस बीच आईपीएल में फिक्सिंग के कारण प्रायोजक भी निराश है। एबीपी चैनल के अनुसार आईपीएल की मुख्‍य प्रायोजक पेप्‍सी इससे चिंतित है और स्‍पांसरशिप पर पुर्नविचार कर रही है। हालांकि कंपनी ने फिक्सिंग के हालिया विवाद पर अभी कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। पेप्‍सी ने आईपीएल की स्‍पांसरशिप 400 करोड़ रूपये में खरीदी थी।

स्‍पॉट फिक्सिंग मामले ने आईपीएल के स्‍पांसरों को सोंचने पर मजबूर कर दिया है जो कि बीसीसीआई के लिए चिंता की बात है।

Story first published: Friday, May 24, 2013, 11:39 [IST]
Other articles published on May 24, 2013
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+