Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डाउ नहीं है भोपाल त्रासदी का दोषी: आईओसी

नई दिल्‍ली। भोपाल गैस त्रासदी से पीडित संगठनों के प्रतिनिधियों ने भारत सरकार से मांग की थी कि भारत लंदन ओलंपिक का बहिष्‍कार करे क्‍योकि 'डाउ' जो की भोपाल गैस कांड का जिम्‍मेदार है का पैसा लंदन ओलंपिक में लगा हुआ है। डाउ ने लंदन ओलंपिक को स्‍पांसर किया है। इसी के जवाब में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कहा है कि भोपाल गैस कांड के लिए डाउ कैमिकल जिम्मेदार नहीं है।

आईओसी के अध्‍यक्ष जाक रोगे ने आईओए के कार्यवाहक अध्‍यक्ष विजय कुमार मल्‍होत्रा को पत्र लखकर कहा कि डाउ कैमिकल और आईओसी के बीच पिछले 30 सालों से अच्‍छे संबंध है, जब डाउ के साथ पार्टनरशिप की गयी थी तब भी हम भोपाल गैस कांड से वाकिफ थे। आईओए ने आईओसी से मांग की थी कि डाउ को लंदन ओलंपिक से हटाया जाए लेकिन आईओसी ने उसकी मांग को ठुकरा दिया।

आईओसी ने अपने पत्र में कहा था कि भोपाल गैस कांड के समय डाउ कैमिकल का यूनियन कार्बाइड में कोई मालिकाना हक नहीं था, लेकिन आईओए के कार्यवाहक अध्‍यक्ष विजय कुमार मल्‍होत्रा ने इस पा नाराजगी जताते हुए कहा कि डाउ कैमिकल के पास यूनियन कार्बाइड का मालिकाना हक है जो भोपाल गैस कांड के लिए जिम्मेदार है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+