Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पोलैंड-रूस मैच से पहले हिंसा, कई घायल

वारसा। पुलिस ने कल यहां पोलैंड और रूस के बीच हुए यूरो 2012 फुटबाल टूर्नामेंट के मैच से पहले झगड़ा कर रहे प्रशंसकों पर आंसू गैस के गोले, पानी की बौछार, रबड़ की गोलियों और काली मिर्च के स्प्रे का इस्तेमाल किया तथा दर्जनों प्रशसंकों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने दोनों टीमों के लगभग 130 हुड़दंगी प्रशंसकों को हिरासत में लिया जबकि 10 लोगों का मैच से पहले मामूली चोटों के लिए इलाज कराया गया।

अधिकारियों ने इसे शहर के लिए अब तक की सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती करार दिया था। दोनों टीमों के बीच खेला गया मुकाबला हालांकि 1-1 से ड्रा रहा जिससे तनाव कुछ कम हो गया तथा मध्य रात्रि (ग्रीनविच मानस समय के मुताबिक 10 बजे) के बाद कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं घटी। पोलैंड ने इस ड्रा के बाद उक्रेन के साथ सहमेजबानी में हो रहे 16 देशों के इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावना बरकरार रहने का जश्न भी मनाया।

मैच में सह मेजबान पोलैंड ने रूस के साथ ड्रा खेलकर यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप के नाकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी है। पोलैंड ने यूनान के खिलाफ पहला मैच भी 1-1 से ड्रा खेला था। वहीं दूसरी ओर रूस ने पहले मैच में चेक गणराज्य को 4-1 से मात दी थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+