एवन जीपी में टीम इंडिया की अगुआई करेंगे कार्तिकेयन

By Staff
नई दिल्ली, 17 सितंबरः फार्मूला वन का अनुभव रखने वाले एकमात्र भारतीय ड्राइवर नरेन कार्तिकेयन पांच अक्तूबर से शुरू हो रहे एवन ग्रां प्री के चौथे सत्र में एवन टीम इंडिया की अगुआई करेंगे जबकि अरमान इब्राहिम और पार्थिव सुरेश्वरन टीम के रूकी ड्राइवर होंगे।

एवन टीम इंडिया ने पिछले सत्र में कार्तिकेयन की अगुआई में ही चीन के झुहाई और ब्रिटेन के ब्रैंड हैच में दो रेस जीती थी। टीम इंडिया ने पिछले साल पहली बार एवन ग्रां प्री में हिस्सा लिया था।

आगामी सत्र में 10 रेस होगी और इसकी शुरूआत पांच अक्तूबर को हालैंड में जैंडवूर्ट सर्किट से होगी जबकि सत्र की अंतिम रेस तीन मई 2009 को ग्रेट ब्रिटेन के ब्रैंड हैच में होगी।

यहां आगामी सत्र के लिए एवन टीम इंडिया की घोषणा के दौरान मौजूद नरेन कार्तिकेयन ने कहा कि आगामी सत्र में उनका लक्ष्य टीम को शीर्ष छह में जगह दिलाना होगा।

उन्होंने कहा हम इस सत्र में अधिक रेस जीतना चाहते हैं और अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य शीर्ष छह टीमों में जगह बनाना है और इसके लिए हमें कई रेस जीतनी होंगी।

कार्तिकेयन ने कहा हमें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाते हुए पोडियम पर ज्यादा से ज्यादा बार जगह बनानी होगी जबकि छह या सात शीर्ष ड्राइवरों में रहना भी अहम होगा।

Story first published: Wednesday, September 17, 2008, 15:01 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+