For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हार के बावजूद नाकआउट में पहुंचा फ्रांस

By Belal Jafri
कीव। यूरो कप में ग्रुप डी के आखिरी लीग मैच में फ्रांस स्वीडन से हार गया लेकिन क्वार्टरफाइनल में उसे जगह मिल गई है। फ्रांस छह साल बाद किसी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के नॉक आउट राउंड में पहुंचा है।

यूरो कप से बाहर हो चुकी स्वीडन की टीम ने आखिरी लीग में फ्रांस को 2-0 से हरा दिया। हालांकि इस हार के बाद भी फ्रांस की टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई। स्वीडन की तरफ से पहला गोल 54वें मिनट में इब्राहिमोविक ने किया।

दूसरा गोल दो मिनट के एकस्ट्रा टाइम में लार्सन ने किया। फ्रांस की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी. फ्रांस ग्रुप डी में दूसरे नंबर पर रही जबकि स्वीडिश टीम आखिरी पायदान पर रही।

हालाकि फ्रांस इस मैच में स्वीडन से हार गई लेकिन उसने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बनाकर छह साल के उस सूखे को भी खत्म कर लिया जो 2006 के फुटबॉल वर्ल्डकप से जारी था।

2006 के फुटबॉल वर्ल्डकप के बाद ये पहला मौका है जब फ्रांस की टीम किसी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट के नॉकआउट राउंड में अपनी जगह बना पाई है। अब फ्रांस का मुकाबला क्वार्टरफाइनल में 23 जून को स्पेन से होगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+