For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

गगन और संजीव क्वालीफाई नहीं कर पाए

By Staff
पेइचिंग, 15 अगस्तः भारत के स्टार निशानेबाज गगन नारंग का पेइचिंग ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन का दौर आज भी जारी रहा। नारंग और संजीव राजपूत 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई करने में नाकाम रहे।

गगन छह सौ में से 589 अंक ही जुटा पाए और 56 निशानेबाजों की फेहरिस्त में 35वें स्थान पर रहे। इससे पहले वह 12 अगस्त को 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में मात्र एक अंक से फाइनल में जगह बनाने में चूक गए थे। इस स्पर्धा का स्वर्ण अभिनव बिन्द्रा ने जीता था।

अपने प्रदर्शन से बेहद मायूस नजर आ रहे हैदराबाद के 25 वर्षीय निशानेबाज गगन ने कहा कि मेरे लिए ओलंपिक उसी दिन समाप्त हो गया था जिस दिन में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने से चूक गया था।

उस नाकामी से अपने आपको उबार पाना बहुत मुश्किल है। हालांकि पहली बार ओलंपिक में शिरकत कर रहे संजीव का प्रदर्शन अनुभवी गगन से बेहतर रहा।

सबसे आखिर में ओलंपिक का टिकट पाने वाले इस युवा निशानेबाज ने 591 अंक जुटाए और वह 29वें स्थान पर रहे। शीर्ष आठ निशानेबाजों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+