ओलंपिक में भारत के लिए नारंग ने जीता कांस्य पदक
लंदन। बीते 4 दिन से लंदन ओलंपिक में पदक की आस लगाए भारत का इंतेजार आज खत्म हुआ। लंदन ओलंपिक की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गगन नारंग ने कांस्य पदक जीतकर भारत की लाज रखी। आपको बताते चलें कि नारंग फाइनल राउंड में वे तीसरे नंबर पर रहे। ज्ञात हो कि इस इवेंट में भारत को 2 पदकों की उम्मीद थी।
वहीँ दूसरी तरफ बीजिंग में हुए ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल जिताने वाले अभिनव बिंद्रा 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल राउंड में भी अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। जहां बिंद्रा ने छह राउंड के क्वालीफाइंग राउंड में छठे राउंड में लक्ष्य से दूर निशाने लगाए। 60 गोलियां लगाने के बाद उनका स्कोर महज 578 ही रहा। नारंग ने 600 में से 598 अंक हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
गौरतलब है कि क्वालीफाइंग राउंड में जहां किसी भी निशानेबाज को 60-60 गोलियां दागनी होती हैं, वहीं फाइनल राउंड में 10-10 गोलियां दागनी होती हैं। गगन नारंग फाइनल राउंड में पहुंचने वाले 8 खिलाड़ियों में से तीसरे नंबर पर रहे। वे अगर एक अंक और हासिल कर लेते तो ओलंपिक और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते थे।
साथ ही आपको ये भी बता दें कि नारंग दुनिया के नंबर एक निशानेबाज इटली के निकोलो काम्प्रियानी और रोमानिया के मेल्डोवीनू एलिन जार्ज के बाद तीसरे स्थान पर रहे। इन दोनों ने 599 के ओलिंपिक रिकार्ड की बराबरी की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
