डेनमार्क को हरा क्वार्टर फाइनल में पहुंचा जर्मनी

By Belal Jafri
ल्वीव। जर्मनी की टीम ने अपने विजय अभियान को जारी रखते हुए यूरो कप-2012 ग्रुप-'बी' के अपने अंतिम लीग मुकाबले में डेनमार्क को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रविवार देर रात खेले गए मुकाबले में जर्मनी ने डेनमार्क को 2-1 से पराजित किया।

खेल शुरू होने के 19 वें मिनट में जर्मनी के खिलाड़ी लुकास पोडोलस्की ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मैच में 1 -0 से पीछे चल रही हालैंड की टीम ने जवाबी हमला बोला और पांच मिनट बाद ही हालैंड के खिलाड़ी माइकल क्रोहन देहली ने एक शक्तिशाली हेडर के जरिये गोलकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। हाफ टाइम तक दोनों ही टीमें 1 -1 की बराबरी पर चल रही थी। इस बीच जर्मनी की ओर से दूसरा और विजयी गोल एल बेंडर ने 79वें मिनट में किया। इस तरह जर्मनी ने डेनमार्क को 2 -1 से मात दे दी।

आपको बताते चलें कि जर्मनी ने लीग स्तर पर तीन मुकाबले खेले और उसे तीनों में जीत हासिल हुई है। तीन मैचों से नौ अंक लेकर जर्मनी ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

पुर्तगाल की नीदरलैंड्स पर जीत के बाद जर्मनी के लिए ये मैच जीतना या ड्रॉ करना जरूरी हो गया। और जर्मनी ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया, जीत को ही कायम रखा।

गौरतलब है कि जर्मनी अब अपने ग्रुप बी में टॉप पर है। क्वार्टरफाइनल में अब जर्मनी की भिड़ंत ग्रुप ए की रनरअप टीम ग्रीस से होगी। शुक्रवार को ये मुकाबला खेला जाएगा।

Story first published: Monday, June 18, 2012, 10:18 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2012
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+