ओलंपिक में गए हरियाणवी खिलाड़ियों को पुरस्कार
यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ के के खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लंदन ओलम्पिक के दौरान बाक्सिंग में क्वार्टरफाईनल के लिए क्वालीफाई करने वाले विजेन्द्र सिंह, कुश्ती के क्वार्टरफाईनल में क्वालीफाई करने वाले अमित कुमार तथा कुश्ती में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला खिलाडी गीता फोगाट को 21-21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है।
डॉ खंडेलवाल ने कहा कि लंदन ओलम्पिक में कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले सुशील कुमार को 1.50 करोड़, कुश्ती में कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त को एक करोड़, शुटिंग में कांस्य पदक विजेता गगन नारंग को एक करोड़ तथा बैडमिंटन में कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि लंदन ओलम्पिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को भी 11-11 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इन खिलाड़ियों में जयभगवान, मनोज कुमार, संजीव राजपूत, सरदारा सिंह, विकास कृष्ण, सीमा अंतिल, सुमित सांगवान, ओम प्रकाश, अनुराज सिंह तथा संदीप सिंह शामिल है। इन्होंने लंदन ओलम्पिक में भाग लेकर देश का मान बढाने का कार्य किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
