पंकज आडवाणी के विश्‍व चैम्पियन बनने पर भारतीय खुश

बैंगलोर। इंग्‍लैंड के माइकल रसेल को हराकर विश्‍व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीतने वाले पंकज आडवाणी का कहना है कि यह खिताब जीतकर खुशी महसूस कर रहे हैं और उन्‍हें अपने फैसले पर गर्व है। गौरतलब है पंकज विश्‍वस्‍तर पर बिलियर्ड्स और स्‍नूकर दोनों में हिस्‍सा लेते है। ऐसे में उन्‍हें लीड्स में विश्व बिलियर्ड्स और चीन में अंतरराष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप में से किसी एक में हिस्‍सा लेना था। पंकज ने बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप में भाग लिया और खिताब जीतने में भी सफलता पाई।

पंकज का कहना है कि जब भी उनके कॅरियर में ऐसा मौका आया और मुझे एक खेल को चुनना पड़ा तब-तब मैं खिताब जीतने में कामयाब रहा। 2006 के एशियाई खेलों में भी पंकज ने जीत हासिल की थी। बैंगलोर के इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा है कि अब मैं राहत महसूस कर रहा हूं, मैनें अपने मन की आवाज सुनी है।

पंकज ने इस जीत के साथ ही अपना सातवां खिताब जीता है। उनकी जीत पर देश में खुशी का माहौल है। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद विश्‍व स्‍तर पर भारत के लिए यह बड़ी कामयाबी है। इसके पहले सायना नेहवाल ने भी डेनमार्क ओपेन जीतने में सफलता पाई थी। यह एक ऐसा दौर है जब भारत क्रिकेट से इतर खेलों मे सफलताएं अर्जित कर रहा है। लंदन ओलंपिक में भारत ने 6 पदक जीतने में सफलता पाई थी।

Story first published: Tuesday, October 30, 2012, 17:04 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2012
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+