मेरा स्पॉट फिक्सिंग में कोई रोल नहीं: असद रऊफ
कराची। स्पॉट फिक्सिंग का मामला संज्ञान में आते ही भारत से फरार हो जाने वाले अंपायर असद रऊफ ने इस मामले पर अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि मैं फिक्सिंग में इनवॉल्व नहीं रहा हूं। मेरे करिअर में इन सब बातों का कोई स्थान नहीं है। गौरतलब है कि असद आईसीसी के एलीट ग्रुप में शामिल हैं लेकिन स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने के बाद आईसीसी ने उन्हें चैंम्पियंस ट्रॉफी में अंपायरिंग करने से मना कर दिया है।
असद ने पाकिस्तानी मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि मेरी जिंदगी में पैसे, स्पॉट फिक्सिंग या मैच फिक्सिंग की कोई हकीकत नहीं है। इस मामले में जो भी सवाल मुझसे किये जायेंगे, मैं उन सबका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।
असद अब तक अपने अंपायरिंग करिअर में 98 वनडे और 28 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि आईपीएल 6 में बड़े पैमाने पर स्पॉट फिक्सिंग की गई। जिसके बाद पुलिस ने अब तक लगभग 12 बुकीज और तीन बड़े खिलाडि़यों को गिरफ्तार किया है।
कल शाम को टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जब इस मसले पर मीडियाकर्मियों ने सवाल किया तो उन्होने सवालों को टाल दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
