For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मुझे हारने के लिए करोड़ों का ऑफर दिया गया था: सुशील कुमार

नई दिल्‍ली। भारत के लिए दो बार ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार ने एक अंग्रेजी अखबार को दिये गये इंटरव्‍यू में खुलासा किया है कि जब वह रूस में आयोजित 2010 विश्‍व चैम्पियनशिप में भाग ले रहे थे तो उन्‍हें फाइनल मुकाबला हारने के लिए करोड़ों रूपये ऑफर किये गये थे।

सुशील के अनुसार चैम्पियनशिप रूस में ही हो रही थी और मेरा मुकाबला भी एक रूसी खिलाड़ी से था अत: वह चाहते थे कि मैं यह मुकाबला हार जाऊं। जब मैं इसकी तैयारी कर रहा था तो मेरे साथ के लोगों में से एक मेरे पास आया और कहा कि वह मुझसे फाइनल बाउट के बारे में बात करना चाहता है, जब उसने मुझे पैसे देने की बात की तो मेरे होश उड़ गये। उसने करोड़ों में रकम ऑफर की थी, जो कि एक पहलवान के लिए बड़ी राशि है। इस ऑफर को हमारे विदेशी कोच तक भी पहुंचाया गया था।

सुशील का कहना है कि इस घटना के बाद मैंने अपना ध्‍यान खेल पर लगाया और फाइनल में मुझे एलेन गोगेव पर 3-1 से जीत हासिल हुई। इस जीत के बाद लोगों ने जिस तरह मेरा समर्थन किया उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। मैंने देश विदेश के कई टूर्नामेंटों में हिस्‍सा लिया पर मॉस्‍को की वह जीत मुझे आज भी याद है। मेरे लिए बात दो चार करोड़ रूपये की नहीं थी बल्कि देश के मान सम्‍मान की थी। मुझे वह मुकाबला जीत कर गर्व होता है।

सन 2012 में भारत के सुशील कुमार ने लंदन ओलंपिक में कुश्‍ती में रजत पदक जीता था। जिसके बाद वह भारत के एकमात्र खिलाड़ी हो गये हैं, जिन्‍होने लगातार दो ओलंपिक खेलों में भारत के लिए पदक जीते।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+