भारत के लिए पहला हाफ अच्छा नहीं रहा लेकिन दूसरे हाफ में भारत ने इंग्लैंड पर बढ़त बढ़ायी और ब्रिटिश टीम के मुकाबले तीन गोल कर मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
भारत के लिए यह जीत महत्वपूर्ण है क्योंकि लंदन ओलंपिक 2012 में भारत का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और टीम कोई भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सकी थी। जिसके कारण टीम आलोचनाओं का सामना कर रही थी। अब इस जीत से ऐसा माना जा रहा है कि टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा और टीम फॉर्म में वापसी कर लेगी।