ऐसे में अब भारत का शीर्ष आठ में जगह बनाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रुप बी में भारत का अन्तिम मुकाबला बेल्जियम से होगा जो कि पहले ही चार अंक हासिल कर चुका है।
चौथे मुकाबले में दक्षिण कोरिया की तरफ से छठे मिनट में जोंग ह्रयुन जांग, ह्रयुन वू नाम ने 59वें और 70वें और स्युंग ली ने 68वें मिनट में गोल किया।
जबकि भारत की तरफ से गुरिन्दर सिंह ने ही गोल किया। भारत पेनाल्टी कॉर्नर में मिले मौकों का फायदा नहीं उठा सका जबकि दक्षिण कोरिया ने पांच कॉर्नर में से तीन को गोल में बदला।
खेल का पहला चरण 1-1 से बराबर रहा, जबकि दूसरे चरण में भारतीय टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी। जिससे दक्षिण कोरिया ने यह मुकाबला 4-1 से जीत लिया।
ओलंपिक के चारों ही मुकाबलों में टीम का डिफेन्स कमज़ोर नज़र आया, जहां भारत के खिलाफ दूसरी टीमों ने 15 गोल किये वहीं भारतीय खिलाड़ी केवल पांच गोल करने में ही कामयाब रहे।
भारत अब तक खेले गये मुकबलों में नीदरलैण्ड (2-3), न्यूज़ीलैण्ड (1-3), जर्मनी (2-5) और दक्षिण कोरिया से हार चुका है।