भारत को दक्षिण अफ्रीका पर 23 रनों की बढ़त
कानपुर 13 अप्रैल: सौरभ गांगुली और वी. वी. एस. लक्ष्मण के शानदार अर्धशतकों की मदद से भारत ने शनिवार को तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका पर 23 रनों की मामूली बढ़त ले ली है।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के 265 रन के जवाब में नौ विकेट पर 288 रन बनाए हैं। श्रीसंत नौ रन पर और ईशांत शर्मा बिना कोई रन बनाए नाबाद हैं।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा गांगुली ने 87 रन बनाए। यह उनका 34वां अर्धशतक था। लक्ष्मण ने 50 रन बनाए। यह उनका 33वां अर्धशतक था।
भारत की पारी की शुरुआत में ऐसा लगा कि वसीम जाफर और वीरेंद्र सहवाग पक्के इरादों के साथ मैदान पर उतरे हैं पर वे विकेट पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। सहवाग ने 8 रन और जाफर ने 15 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेल स्टाइन ने भारत का पहला विकेट पांचवे ओवर में चटकाया। स्टाइन की गेंद थोड़ी नीचे रही और इसे सहवाग समझ नहीं सके। गेंद उनके पैड से टकराई और सहवाग एलबीडब्लू हो गए।
दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को पिच से मदद भी मिल रही थी। कई गेंद बल्लेबाजों को परेशान करने वाली थीं। खासकर मॉर्केल की एक बॉल पर राहुल द्रविड़ बुरी तरह बीट हुए और डी विलियर्स को कैच थमा बैठे।
द्रविड़ आउट होने के पहले तीसरे विकेट की साझेदारी में लक्ष्मण के साथ 78 रन जोड़ चुके थे। सबसे ज्यादा दुर्भाग्यशाली गांगुली रहे। वे अपना 16वां शतक नहीं बना सके। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का भी लगाया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications