Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'लंदन ओलंपिक में अधिक पदक हासिल करेगा भारत'

नयी दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संर्घ (आइओए) ने लंदन ओलंपिक में भारत के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा जताते हुए आज कहा कि वह खिलाडि़यों को तैयारियों के लिये हर संभव मदद देगा। आइओए के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने यहां कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारी अंक तालिका इस साल ओलंपिक में 2008 बीजिंग ओलंपिक से बेहतर होगी जिसमें हमने तीन पदक जीते थे।

भारत के 15 प्रतिस्पर्धाओं तैराकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, मुक्केबाजी, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, निशानेबाजी, रोइंग, नौकायान, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती में भाग लेने की उम्मीद है, बशर्ते खिलाड़ी इन स्पर्धाओं के लिये क्वालीफाई हो जायें। मल्होत्रा ने कहा कि आइओए ने इस बार अधिक पदक प्राप्त करने का आकंलन खिलाडि़यों के विभिन्न अंतरराष्‍ट्रीय टूर्नामेंट और ओलंपिक क्वालीफायर में प्रदर्शन के आधार पर किया है।

उन्होंने कहा कि आइओए उन खिलाडि़यों की हर संभव मदद के लिये प्रतिबद्ध है जो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं और जिन्हें ओलंपिक के लिये क्वालीर्फाइ करना है। उनके लिये पैसे की कमी नहीं होगी इसलिये मुझे खिलाडि़यों से उम्मीद है कि वे देश के लिये ज्यादा पदक जीत कर लायेंगे। आईओए ने पूरा विश्‍वास जताया है कि लंदन ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी बीजिंग ओलंपिक से अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+