पदक जीता तो मालामाल होंगे भारतीय मुक्केबाज
भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ (एआईबीए) की प्रायोजक कंपनी मोनेट इस्पात एवं एनर्जी लिमिटेड ने देश के आठ मुक्केबाजों के लंदन ओलंपिक के लिये रवाना होने से पहले गुरूवार को घोषणा की कि स्वर्ण पदक जीतने वाले मुक्केबाजों को 51 लाख रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा।
मोनेट ने रजत पदक जीतने वाले मुक्केबाजों को 21 और कांस्य पदक हासिल करने वाले मुक्केबाजों 11 लाख रूपये के पुरस्कार की घोषणा की। कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संदीप जजोदिया ने आज यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह हम सभी के लिये गर्व का क्षण है क्योंकि हमारा सबसे बड़ा दल लंदन में देश का प्रतिनिधित्व करेगा और हमें सभी से पदक की उम्मीद है।
मुक्केबाजों के लिये आयोजित रवानगी कार्यक्रम में मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष वी के मल्होत्रा, आईओए के महासचिव राजा रणधीर सिंह, लंदन ओलंपिक में भारतीय दल के दल प्रमुख और पूर्व ओलंपियन अजीत पाल सिंह, महासंघ के महासचिव ब्रिगेडियर पीकेएम राजा ने आठों मुक्केबाजों के लिये बधाई संदेश लिखा।
बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंदर सिंह (75 किग्रा), एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी विकास कृष्ण (69 किग्रा), राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी मनोज कुमार (64 किग्रा), राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदकधारी जय भगवान (60 किग्रा), 2010 युवा एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी सुमित सांगवान (81 किग्रा), 2010 युवा ओलंपिक के रजत पदकधारी शिव थापा (56 किग्रा) और एल देवेंद्रो सिंह (49 किग्रा) पुरूष टीम के सदस्य हैं जबकि पहली बार ओलंपिक में शामिल हुई महिला मुक्केबाजी में पांच बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकाम देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
