For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बैडमिंटन महिला डब्‍ल्‍स में भारत की चुनौती समाप्‍त

लंदन (भाषा)। ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ओलंपिक की बैडमिंटन महिला युगल स्पर्धा के ग्रुप बी मैच में जीत के बावजूद नाकआउट में जगह बनाने में नाकाम रही। इसके साथ ही युगल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई । भारत की उम्मीदें अब महिला और पुरूष एकल में क्रमश: साइना नेहवाल और पी कश्यप पर टिकी है।

ज्वाला और अश्विनी की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी ने अपने अंतिम लीग मैच में लेई याओ और शिंता मुलिया सारी की विश्‍व की 13वें नंबर की सिंगापुर की जोड़ी को सीधे गेमों में 34 मिनट में 21 -16, 21 - 15 से हराया।

भारतीय जोड़ी हालांकि इसके बावजूद नाक आउट में जगह नहीं बना सकी क्योंकि उसकी तरह ग्रुप की दो अन्य जोडि़यों ने भी दो...दो मैच जीते थे और अंत में ग्रुप चरण के दौरान कुल अंकों का अंतर निकालने पर भारतीय जोड़ी शीर्ष दो स्थान की दौड़ में पिछड़ गई।

चीन ताइपे की जोड़ी चेंग वेन सिंग और चिएन यु चिएन की जोड़ी 164 अंक जीतकर और 143 अंक गंवाने के बाद प्लस 21 के अंतर से शीर्ष पर रही।जापान की जोड़ी मिजुकी फुजी और रेइका काकीवा प्लस चार के अंक अंतर के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाने में सफल रही जबकि ज्वाला और अश्विनी की जोड़ी का अंक अंतर प्लस तीन रहा।

मिजुकी और रेइका की जोड़ी ने 130 अंक बनाए जबकि 126 अंक गंवाए। दूसरी तरफ भारतीय जोड़ी ने 138 अंक बनाए लेकिन 135 अंक गंवा दिए और इस तरह प्लस तीन के अंक अंतर के कारण एक अंक से नाकआउट दौर में जगह बनाने से चूक गई।

दुनिया की 20वें नंबर की ज्वाला और अश्विनी की जोड़ी ने तेज शुरूआत की और पहले गेम में जल्द ही 11 - 5 की बढ़त बना ली। उन्होंने इस बढ़त को ज्ल्द ही 18 - 10 तक पहुंचाया । सिंगापुर की जोड़ी ने 14 - 19 तक स्कोर पहुंचाकर वापसी की कोशिश की, लेकिन ज्वाला और अश्विनी ने इसके बाद गेम प्वाइंट हासिल कर लिया।

याओ और सारी ने दो गेम प्वाइंट बचाए लेकिन भारतीय जोड़ी ने इसके बाद कोई गलती किए बगैर गेम अपने नाम करते हुए 1 - 0 की बढ़त बना ली। दूसरे गेम में भरातीय जोड़ी ने शुरूआत में बेहतर खेल दिखाया और जल्द ही 9-1 की मजबूत बढ़त बना ली। सिंगापुर की विरोधी टीम ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद ज्वाला और अश्विनी ने आसानी से दूसरा गेम भी अपने नाम करते हुए मैच जीत लिया।

भारतीय जोड़ी हालांकि इसके बावजूद कुल अंक में पिछड़ते हुए नाकआउट चरण में प्रवेश नहीं पा सकी। इससे पहले ज्वाला और वी दीजू की मिश्रित युगल जोड़ी को भी अपने अंतिम लीग मैच में यंग डेई ली और जुंग युन हा की दक्षिण कोरियाई जोड़ी के हाथों 15 - 21, 15 - 21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह जोड़ी अपने पहले दो मैच हारकर पहले ही नाकआउट की दौड़ से बाहर हो गई थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+