भारतीय निशानेबाजों ने लंदन ओलंपिक में क्वालीफाई किया
नयी दिल्ली। भारतीय निशानेबाजों का प्रभावी प्रदर्शन 2011 में भी जारी रहा और देश के नौ निशानेबाज अब तक लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में सफल हो चुके हैं। गगन नारंग और हरिओम सिंह ने पिछले साल ही लंदन का टिकट पक्का कर लिया था जबकि इस साल सात और निशानेबाजों ने ओलंपिक में जगह बनाई। अगले साल जनवरी में होने वाली एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भी कुछ कोटा स्थान दांव पर होंगे और ऐसे में ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी की संख्या में इजाफा हो सकता है।
बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, ग्वांग्झू एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रोंजन सोढ़ी, संजीव राजपूत, हरिओम सिंह, विजय कुमार, राही सरनोबत, अनु राज सिंह और शगुन चौधरी अगले साल होने वाले खेलों के महाकुंभ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। लंदन ओलंपिक में पदक के दावेदारों में शामिल सोढ़ी इतिहास रचते हुए इस साल दुनिया के नंबर एक निशानेबाज भी बने।
उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में हुए विश्व कप फाइनल्स में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित हुए नारंग ने अपने कौशल को निखारने पर ध्यान दिया जिससे कि ओलंपिक में अपने खेल के शीर्ष पर हों। लंदन खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय नारंग 10 मीटर एयर राइफल, 50 मीटर राइफल प्रोन और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में शिरकत करेंगे। वह इससे पहले एथेंस और बीजिंग ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुके हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications