Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लंदन ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों के साथ बदसलूकी, नहीं दी होटल में एंट्री

नई दिल्‍ली। भारतीय टीम को एक बार फिर विदेशी जमीन पर अपमानित होना पड़ा। लंदन ओलंपिक में हिस्‍सा लेने गयी भारतीय शूटिंग टीम को भारी अपमान का सामना करना पड़ा। शूटर्स को होटल में ठहरने के लिए कमरा न देकर अपमानित कर बाहर कर दिया गया, जिसके बाद उनको होटल की गैलरी में काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।

टेस्‍ट इवेंट खत्‍म होने के बाद पूरी टीम और अधिकारियों को बाहर निकाल दिया गया था, जिसके कारण उनको होटल की गौलरी में बैठना पड़ा। इंतजार करते-करते रात हो गयी लेकिन खिलाडि़यों और अधिकारियों के लिए कोई व्‍यवस्‍था नहीं की गयी। नौकब यहा तक आ गयी कि शूटर्स के रहने के लिए भारतीय दूतावास में संपर्क किया जाने लगा।

इस अपमान के कारणों का देर रात तक भी मुख्‍य कोच ने जवाब नहीं दिया। उन्‍होंने बस इतना ही कहा कि‍ इस समय उनकी प्राथमिकता सदस्‍यों के रहने की व्‍यवस्‍था कराने की है। इसके बाद देर रात खिलाडि़यों के लिए दूसरे होटल का इंतेजाम हुआ।

भारतीय शूटिंग कोच दीप भाटिया ने बताया कि टीम ने 28 अप्रैल तक कमरा बुक कराया था। उसके बाद बुकिंग को एक दिन के लिए और बढ़ाया गया। लेकिन इवेंट मैनेजमेंट टीम ने उन्हें शनिवार सुबह ही कमरे खाली करने के लिए कह दिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान भारतीय टीम को 7-8 घंटे होटल की लॉबी में इंतजार करना पड़ा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+