भारत को लंदन ओलंपिक में दूसरा रजत
लंदन। भारत के स्टार रेसलर सुशील कुमार ने लंदन ओलंपिक में 66 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीत लिया है। बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले सुशील से लंदन में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद की जा रही थी पर वह स्वर्ण जीतने में कामयाब नहीं हो सके । प्रीक्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल में उन्होने अपने प्रत्येक प्रतिद्वन्दी पर अपनी श्रेष्ठता साबित की, लेकिन वह फाइनल में जापान के पहलवान तैत्सुहीरो यीनोमित्सू से हार गये। उन्हें रजत पदक प्राप्त हुआ इसके साथ ही लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले सुशील पहले रेसलर बनें।
सुशील के रजत पदक जीतने से भी सारे देश में खुशी का माहौल है । भारत ने लंदन ओलंपिक में अब तक छह पदक जीते हैं। जिनमें से दो रजत और चार कांस्य पदक हैं । फाइनल में सुशील कुमार जापान के तैत्सुहीरो यीनोमित्सू से मैच गंवा बैठे। इसके पहले सुशील कुमार ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के अक्जुरूख ततायोव को 3-1 से हराया।
सेमीफाइनल में सुशील ने पहला राउण्ड 3-0 से जीता, दूसरे राउण्ड में कजाकिस्तान के पहलवान ने सुशील को 0-3 से पीछे छोड़ दिया। अन्तिम और फाइनल राउण्ड में गजब की फुर्ती दिखाते हुए सुशील ने 6 अंक अर्जित किये और फाइनल में जगह बना ली थी। लंदन ओलंपिक 2012 में भारत ने सर्वाधिक 6 पदक जीते हैं, जिसमें दो रजत, चार कांस्य पदक हैं।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
