Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंतर्राष्‍ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने भारत को किया निलंबित

नई दिल्‍ली। अंतर्राष्‍ट्रीय ओलंपिक संघ ने भारत को निलंबित कर दिया है। यानी फिलहाल भारतीय एथलीट राष्‍ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में भाग नहीं ले सकेंगे।

इस खबर की पुष्टि फिलहाल आईओसी ने नहीं की है, लेकिन हां अधिकारियों ने मीडिया को इसकी जानकारी जरूर दे दी है। इस ऐलान के बाद भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर होने वाली बैठकों मं हिस्‍सा भी नहीं ले पायेंगे।

अंतर्राष्‍ट्रीय ओलंपिक संघ ने भारत पर फंड जुटाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। कमेटी ने इसके पीछे कारण बताया है कि भारत सरकार संघ के चुनावों में हस्‍तक्षेप करती है।

संघ ने कई महीने पहले भारतीय ओलंपिक संघ को नोटिस भेजा था और निष्‍पक्ष चुनाव कराने के लिये कहा था, लेकिन फिर भी सरकार का हस्‍तक्षेप हुआ। लिहाजा अंतर्राष्‍ट्रीय समिति ने यह कह कर भारत को निलंबित कर दिया कि भारत अंतर्राष्‍ट्रीय निकाय की बात मानना ही नहीं चाहता है।

उधर ओलंपिक कमेटी के प्रवक्‍ता ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। वहीं भारत में आईओए के अध्‍यक्ष विजय मल्‍होत्रा ने कहा कि अभी तक उन्‍हें ऐसी कोई जानकारी लिखित रूप से नहीं मिली है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+