Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट पर एक और कलंक, मैच फिक्सिंग में शामिल 6 अंपायर

कोलंबो। टी-20 वर्ल्‍ड कप में अंपायरों द्वारा मैच फिक्सिंग का सनसनीखेज खुलासा हआ है। इस खुलासे के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जांच के आदेश दे दिये हैं। हालांकि आईसीसी ने साफ कर दिया है कि जिन भी अंपायरों पर यह आरोप लगाये गये हैं उनमें से किसी ने भी टी-20 वर्ल्‍ड कप के आधिकारिक मैचों में अंपायरिंग नहीं की थी।

मालूम हो कि न्‍यूज चैनल इंडिया टीवी ने एक स्टिंग ऑपरेशन 'ऑपरेशन वर्ल्ड कप' में यह सनसनीखेज खुलासा किया कि टी-20 वर्ल्‍ड कप मैच के दौरान कम से कम 6 अंपायर ऐसे थे जो मैच फिक्सिंग को तैयार थे। सीधे शब्‍दों में कहें तो ये अंपायर पैसे लेकर मन माफिक निर्णय देने को तैयार थे। इस स्टिंग ऑपरेशन में जिन अंपायरों को दिखाया गया है वो श्रीलंका, पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के हैं।

जो पैसे लेकर गलत निर्णय देने को तैयार थे उनमें रीलंका के गामिनी दिसानायके, मॉरिस विंस्टन और सागर गलागे, बांग्लादेश के नादिर शाह और पाकिस्तान के नदीम गौरी व अनीस सिद्दीकी शामिल हैं। एक सातवें अंपायर से भी इंडिया टीवी ने संपर्क किया था, लेकिन उस अंपायर ने इस तरह के काम में सहयोग करने से इंकार कर दिया था। सोमवार को जब यह स्टिंग ऑपरेशन चैनल पर प्रसारित हुआ तो पूरे क्रिकेट वर्ल्‍ड में खलबली मच गई। पूर्व में क्रिकेटरों द्वारा मैच फिक्सिंग की घटना के बाद अब अंपायरों द्वारा फिक्सिंग की घटना सामने आने के बाद क्रिकेट प्रेमियों में निराशा छा गई.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+