Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इटली ने आयरलैंड को 2-0 से दी करारी मात

पोजनान। दोनों के बीच खेला गया ये मैच बड़ा रोमांचक रहा जहाँ मैच शुरू होने से पहले इटली के खाते में मात्र दो अंक थे और उसे क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में अपनी जीत के साथ हीये भी पक्का करना था कि स्पेन और क्रोएशिया के बीच ड्रॉ न हो । यहाँ इटली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की वहीँ दूसरे मैच में क्रोएशिया चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहकर बाहर हुआ जबकि आयरलैंड बिना खाता खोले बाहर लौटा।

अगर बात मैच और गोल की हो तो आपको बताते चलें कि इतालवी टीम ने 35वें मिनट में किये अंतानियो कसानो के गोल की बदौलत पहले हॉफ में 1-0 की बढ़त ले ली थी और 90वें मिनट में स्थानापन्न मारियो बालतोली के गोल से उसने निर्धारित समय तक बढ़त दोगुना कर लिया।

चार बार के विश्व चैंपियन इटली की टीम इस मैच में पूरी तरह बदले अंदाज में नजर आई। अब तक संघर्ष कर रही टीम इस मैच में आयरलैंड परहावी दिखी । हालांकि आयरलैंड के इस टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन का भी इटली को फायदा मिला जिससे वह ग्रुप-सी के रनर अप के तौर पर अंतिम आठ में पहुंच गई जहां रविवार को कीव में उसका सामना ग्रुप-डी के विजेता से होगा।

आयरलैंड ने बेहद खतरनाक शुरुआत की थी लेकिन 35वें मिनट में आंद्रे पर्लो के कार्नर पर दागे गए अंतानियो के गोल ने इटली का आधा सफर तय कर दिया।

दूसरे हॉफ में खेल के अंतिम निर्धारित मिनट में बालतोली के गोल ने अंतर 2-0 कर इटली के क्वार्टर फाइनल के लिए किसी अगर-मगर के अंदेशे में फंसने से बचा लिया। हालांकि इससे दो मिनट पहले ही ग्रुप के अन्य मैच में क्रोएशिया की हार पक्की हो गई थी।

खेल शुरू होने के कुछ ही सेकेंड के अंदर आयरिश स्ट्राइकर केविन डोयेल का प्रयास नाकाम किया गया। थोड़ी ही देर बाद उनके एक शानदार हेडर का भी इतालवी डिफेंडरों ने सफाई से बचाव किया। इसके बाद इटली के स्ट्राइकर भी हरकत में आए और फिर आयरलैंड को वापसी का कोई मौका नहीं मिला।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+