For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्रोएशिया ने आयरलैंड को हराया, इटली ने स्पेन को ड्रा पर रोका

By Ajay Mohan
पोजनान। स्ट्राइकर मारियो मैंडजुकिक के दो गोलों की मदद से क्रोएशिया ने यूरो कप फुटबाल टूर्नामेंट के ग्रुप सी मुकाबले में आज यहां आयरलैंड को 3-1 से मात दी। उधर, इटली ने पहले मैच में गत विजेता स्पेन को 1-1 से ड्रा पर रोका।

क्रोएशिया की ओर से मैंडजुकिक ने तीसरे और 48वें मिनट में दो गोल जबकि निकिका जेलाविक ने 43वें मिनट में गोल दागा। आयरलैंड की ओर से एकमात्र गोल सियान सेंट लेजर ने 19वें मिनट में किया। हाफटाइम तक क्रोएशिया ने आयरलैंड पर 2-1 से बढत बना ली थी। इससे पहले इटली और स्पेन के बीच पहला हाफ गोलरहित रहा।

इटली ने स्थानापन्न एंटोरियो डी नटाले के 61वें मिनट में किये गये गोल के जरिये 1-0 से बढत बनाई। इटली के गोल के चार मिनट बाद स्पेन के सेस फैबरेगास ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इटली ने विश्व विजेता स्पेन के खिलाफ निर्भीकता के साथ खेलते हुए पहले हाफ में विशेष तौर पर बेहतर प्रदर्शन किया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+