भारत करे लंदन ओलंपिक का बहिष्कार
भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी के लिए जिम्मेदार डाउ केमिकल्स की लंदन ओलिंपिक से स्पांसरशिप का बहिष्कार होना शुरू हो गया है, गैस त्रासदी से पीडित संगठनों के प्रतिनिधियों की मांग है कि भारत पूरी तरह से लंदन ओलंपिक का बहिष्कार करें। तभी डाउ की स्पांसरशिप समाप्त होगी। यह प्रतिक्रिया गुरुवार को गैस पीड़ित संगठनों के उन प्रतिनिधियों की है, जो लंबे समय से गैस पीड़ितों को वाजिब मुआवजे दिलाने की मांग कर रहे है।
भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन के संयोजक अब्दुल जब्बार ने बताया कि लंदन ओलिंपिक कमेटी अमेरिकी दबाव के कारण डाउ केमिकल्स की स्पांसरशिप समाप्त करने में असमर्थ सी दिख रही है। यह संगठन काफी लंबे समय से पीडि़तो को मुआवजा दिलाने के लिए आंदोलन कर रहा है। अगर डाउ की स्पांसरशिप समाप्त नहीं होती तो यह गैस पीड़ितों का अपमान है।
श्री जब्बार ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लंदन ओलिंपिक कमेटी को चेतावनी देनी चाहिए कि डाउ की स्पांसरशिप रहने पर भारतीय ओलिंपिक टीम लंदन नहीं जाएगी। वहीं भोपाल ग्रुप फॉर इनफार्मेशन एंड एक्शन के प्रमुख सतीनाथ षडंगी ने कहा कि प्रधानमंत्री लंदन ओलिंपिक में भारतीय टीमों को न भेजने की घोषणा करें।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications