यदि आपके घर पर टेलीविजन खराब है, तो तुरंत उसे ठीक करवा लें, अगर बिजली की कटौती होती है तो इंवर्टर दुरुस्त करवा लें और अगर केबल वाला ईएसपीएन या दूरदर्शन नहीं दिखा रहा है तो उसे तुरंत फोन करें, क्योंकि आज जो आप टीवी पर देखेंगे वो पहले कभी नहीं देखा होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरे इस आयोजन के लिये तैयार हो जाइये।
देखें- लंदन ओलंपिक का विशेष पृष्ठ
उद्घाटन समारोह का आयोजन फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के निर्देशक डैनी ब्वॉयल की देख-रेख में होगा। समारोह को देखते के लिये 80 हजार लोग स्टेडियम में उपस्थित होंगे, जबकि 1 लाख से ज्यादा लोग स्टेडियम से बाहर सड़कों पर मौजूद होंगे, जहां बड़े-बड़े एलसीडी स्क्रीन लगाये गये हैं। उम्मीद है दुनिया भर में 1 अरब से ज्यादा लोग इस आयोजन को टीवी पर सीधा प्रसारण देखेंगे।