मर्सिडीज ने अगले सत्र के लिए उनकी जगह लुईस हैमिल्टन को लेने की घोषणा कर दी है।
इस मौके पर शूमाकर ने कहा है कि यह कभी न कभी तो होना ही था, मुझे लगता है कि यह सन्यास का सही समय होगा। हालांकि मुझे आज भी लगता है कि मैं अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्राइवरों का सामना कर सकता हूं। मुझे लगता है कि अब मेरे खेलने के लिए पर्याप्त प्रेरणा नहीं है अत: मैं अब खेल से अलग होना चाहता हूं। मैं ऐसा कोई काम नहीं करना चाहता जिसमें अपना 100 फीसदी न दे सकूं।
अपने करियर में 91 रेस जीती
शूमाकर ने 2000 से 2004 तक लगातार पांच खिताब अपने नाम किये हैं। उन्होने करियर के अपने पहले दौर में फेरारी के सात खिताब और 91 रेस जीती है। उन्होने 2006 में सन्यास ले लिया था लेकिन 2010 में मर्सिडीज टीम के लिए वापसी की थी।