धर्मशालाः भारत ने हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक 2020 में काफी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। इस समय देश के खेल में सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर है जिन्होंने पूर्व खेल मंत्री किरण रिजिजू की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए व्यक्तिगत तौर पर हर खिलाड़ियों के साथ अपना वार्तालाप जारी रखा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत वार्तालाप करके राजनेताओं और खेल दिग्गजों के बीच बढ़ते संवाद को और मजबूत किया है।
यह सब चीजें देश में एक खेल कल्चर को बढ़ाने में सहायता करती है और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का मानना है कि देश में खेलों को और भी आगे बढ़ाया जाता रहेगा। अनुराग ठाकुर ने यह बात तब कही जब वे अपने पैतृक राज्य हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आए। धर्मशाला में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है और इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने यहां पर और भी अधिक खेल सुविधाओं को बनाने की बात कही है ताकि धर्मशाला में स्पोर्ट्स इवेंट्स को और बढ़ोतरी मिल सके।
अनुराग ठाकुर ने कहा, "धर्मशाला ने खेलों में एक पहचान बनाई है। हमारी प्राथमिकता है कि हम धर्मशाला की कला और संस्कृति को रक्षा करें इसको बढ़ाते रहें। साथ में अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल तो राज्य का एक विषय है। राज्यों को खेलो को प्रमोट करने के लिए और बड़ा रोल अदा करना होगा।" अनुराग ठाकुर ने माना कि राज्यों को खेलों के लिए अपना बजट और बढ़ाना चाहिए ताकि ज्यादा इवेंट हो सके।
उन्होंने कहा, "कॉलेज, यूनिवर्सिटी भी बहुत महत्वपूर्ण रोल निभा सकते हैं। यह हमारी नई शिक्षा नीति में भी झलकता है।"
टोक्यो ओलंपिक संपन्न होने के बाद अब पैरालंपिक की बारी है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने खिलाड़ियों को पहले ही संबोधित कर चुके हैं और अनुराग ठाकुर ने पीएम का धन्यवाद वादा किया था कि उन्होंने देश के एथलीटों का उत्साह बढ़ाया है और उनमें नई ऊर्जा को बढ़ाने का काम लगातार किया है।