Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंपायर ने मैदान में दी बधाई, टीम इंडिया के लिए पहली बार खेलेगा विराट कोहली का 'साथी'

नई दिल्लीः श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने खेले जाने वाली वनडे सीरीज में एक ऐसे खिलाड़ी को टीम में जगह मिली है जो पहले विराट कोहली के साथ क्रिकेट खेल चुका है। साल 2008 में सिद्धार्थ ने 19 विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी का आखिरी ओवर फेंककर टीम इंडिया को टीम दिलाई थी। टीम की कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे। हाल ही में सिद्धार्थ ने घरेलू सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया में चुने के बारे में सिद्धार्थ को अंपायर से पता चली।

मैदान में मिली टीम इंडिया में चुने जाने की खबर

मैदान में मिली टीम इंडिया में चुने जाने की खबर

एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने बताया कि रणजी मैच के दौरान जब ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान अंपायर ने सिद्धार्थ को टीम में सेलेक्शन की जानकारी दी तो वो खुश हैरान हो गए। कौल को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनका टीम इंडिया में सेलेक्शन हो चुका है।

पंजाब की ओर से खेल रहे है सिद्धार्थ

पंजाब की ओर से खेल रहे है सिद्धार्थ

पंजाब की ओर से खेल रहे सिद्धार्थ की टीम अमृतसर में सो सेना के खिलाफ फील्डिंग कर रही थी, उसी दौरान मैच रैफरी सुनील चतुर्वेदी ने अंपायरों विनीत कुलकर्णी और के श्रीनाथ के जरिए सिद्धार्थ कौल को टीम इंडिया में शामिल होने के लिए संदेश भेजा।

टीम में चुने जाने से खुश है सिद्धार्थ

टीम में चुने जाने से खुश है सिद्धार्थ

सिद्धार्थ कौल का कहना है कि हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो टीम इंडिया के लिए खेले। टीम इंडिया में मौका मिलना बड़ी बात है। अभी तक सिद्धार्थ ने 50 फर्स्ट क्लास मैचों में 175 विकेट किए हैं, वहीं 52 लिस्ट ए मैचों में भी 98 विकेट हासिल किए। टीम इंडिया में चुने जाने के बाद सिद्धार्थ ने कहा है कि ‘मुझे हमेशा उम्मीद थी कि अगर मैं अच्छा प्रदर्शन जारी रखूंगा तो मुझे मौके मिलेंगे। घरेलू स्तर पर अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिलेगा है।'

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी संग इवांका ट्रंप ने किया GE समिट का उद्घाटन, बोलीं- हैदराबाद में पढ़ाना चाहती हूं अपने बच्चे

Story first published: Tuesday, November 28, 2017, 18:04 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+