'शाहरुख ने कहा एमसीए के बॉस को जिंदा गाड़ दूंगा'
मुंबई। वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार रात हुए हंगामें से अब शाहरुख खान का बच पाना मुश्किल है। वो इसलिए क्योंकि लाखों लोगों के आइकन शाहरुख खान ने कल रात अपना आपा खो दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग कर जमकर गाली-गलौज की। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी व एमसीए के कोषाध्यक्ष रवि सावंत की मानें तो शाहरुख ने कहा था, "कहा है एमसीए का बॉस मैं उसे यहां जिंदा गाड़ दूंगा"।
सबसे पहले हम आपको बता दें कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के बॉस विलास राव देशमुख हैं। शाहरुख के इन शब्दों से आपको समझ आ गया होगा कि मामला कितना गर्म था। कोषाध्यक्ष ने टीवी चैनल से बातचीत में साफ कहा कि शाहरुख रात में शराब पिये हुए थे। उनके मुंह से बदबू आ रही थी। इस झड़प के बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों व पदाधिकारियों ने रात में ही शाहरुख के वानखेड़े स्टेडियम में घुसने पर प्रतिबंध लगाने की बात कह दी। सावंत का कहना है कि जल्द ही एसोसिएशन एक बैठक बुलायेगा और इस पर अपनी मुहर लगा देगा। मामला मुंबई पुलिस में दर्ज हो गया है। अब कभी भी पुलिस शाहरुख खान से पूछताछ कर सकती है।
उधर राजनीतिक पार्टियों ने इस मामले पर शाहरुख खान पर जमकर वार किये हैं। सांसद राजीव शुक्ल ने कहा, "पहले तो मुझे यकीन नहीं होता कि शाहरुख ऐसा कर सकते हैं, लेकिन अगर उन्होंने ऐसा किया है तो यह बड़े शर्म की बात है। अगर मामला बीसीसीआई तक पहुंचा तो कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications