Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पुलिस को नहीं मिली शाहरूख मामले की वीडियो फुटेज

मुंबई। बालीवुड स्टार और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिकों में शामिल शाहरूख खान तथा मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) अधिकारियों के बीच बुधवार रात वानखेड़े स्टेडियम में हुई कथित तनातनी की वीडियो फुटेज अब तक शहर की पुलिस को नहीं मिली है।

पुलिस ने अब तक फैसला नहीं किया है कि शाहरूख को बयान देने के लिए मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन बुलाया जाए या नहीं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जांच के हिस्से के तौर पर एमसीए अधिकारियों से घटना की फुटेज की मांग की है। पुलिस को हालांकि अब तक कुछ नहीं मिला है।

एक अधिकारी ने कहा, वीडियो फुटेज मिलने के बाद हम फैसला करेंगे कि अभिनेता को पुलिस स्टेशन बुलाया जाए या नहीं। इस मामले में हालांकि जिस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज है उसे समन करना अनिवार्य नहीं है।

शाहरूख पर हमारे फैसले पर विचार करे बीसीसीआई: देशमुख

केंद्रीय मंत्री और मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विलासराव देशमुख ने यहां कहा कि बीसीसीआई को बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश करने के लिये पांच साल के लिये प्रतिबंधित करने के फैसले के बारे में बता दिया गया है और उन्हें इस पर विचार करना चाहिए।

एमसीए ने 16 मई को वानखेड़े में आईपीएल मैच के बाद हुए झगड़े के बाद यह फैसला किया है जिसमें शाहरूख ने कथित रूप से सुरक्षाकर्मी से हाथापाई की थी। यह पूछने पर अगर बीसीसीआई इस प्रतिबंध को नहीं मानता तो एमसीए कैसे प्रतिक्रिया करेगा तो देशमुख ने कहा, एमसीए के फैसलें में बीसीसीआई के सवाल करने का सवाल कहां उठता है?

बीसीसीआई हमारी मूल संस्था है। इसे अपने कुछ नियम बनाये हैं। आईपीएल इसका एक हिस्सा है। हमने उन्हें अपना मैदान किराये पर दिया है। उन्होंने कहा, हमने बीसीसीआई को अपने फैसले के बारे में बता दिया है। अब उन्हें इस पर विचार करने दीजिये। मैं इससे पहले कैसे टिप्पणी कर सकता हूं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+