बैंगलोर। बीसीसीआई के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को 12वीं बार तमिलनाडु क्रिकेट एशोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। यह टीएनसीए की 83वीं बैठक थी। जिसमें काशी विनाथ एशोसिएशन के सचिव निर्वाचित हुए।
विज्ञप्ति के अनुसार सभी पदाधिकारी और कार्यकारी समिति का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। इसके अलावा कल्पती एस अघोरम को उपाध्यक्ष, यू प्रभाकर राव, एस राघवन और पीएस रमन को भी एशोसिएशन के अन्य पदों के लिए चुना गया।
श्रीनिवासन को उस समय चुना गया, जब उनकी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कई खिलाडि़यों पर स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप हैं। जिसके दबाव में बीसीसीआई ने उन पर अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का दबाव बनाया था। उनके इस्तीफा न देने की स्थिति में बोर्ड ने वर्किंग कमेटी बनाई और उसका अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को बनाया गया।