For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इस्‍तीफा दे सकते हैं बीसीसीआई अध्‍यक्ष श्रीनिवासन

मुंबई। आईपीएल 6, स्‍पॉट फिक्सिंग में नाम आने के बाद बीसीसीआई के अध्‍यक्ष एन श्रीनिवासन का इस्‍तीफा देना लगभग तय माना जा रहा है। आज तक के हवाले से खबर है कि श्रीनिवासन के इस्‍तीफा देने के बाद राज्‍यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली को अध्‍यक्ष निर्वाचित किया जा सकता है। गौरतलब है‍ कि श्रीनिवासन चेन्‍नई सुपर किंग्‍स टीम के मालिक भी हैं।

आईपीएल 5 के फाइनल में जानबूझकर हारी चेन्‍नई

पुलिस ने पहले ही बता दिया है कि आईपीएल 5 में फिक्सिंग हुई थी। अब यह भी बताया जा रहा है कि फिक्सिंग के कारण ही पांचवे संस्‍करण में धोनी की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सा‍थ हुए मुकाबले में अंतिम क्षणों में हार गयी थी। चेन्‍नई टीम के मालिक एन श्रीनिवासन हैं।

स्‍पॉट फिक्सिंग को लीगल करवा देना चाहते हैं इरफान

श्रीनिवासन का अपने पद से इस्‍तीफा देना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं उनके दामाद गुरूदास मयप्‍पन आज शाम को 5 बजे मुंबई प‍ुलिस के सामने सरेंडर करने वाले हैं। मयप्‍पन ने मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच से सोमवार तक का समय मांगा था लेकिन उन्‍हें कोई राहत नहीं दी गई। गुरूदास मयप्‍पन चेन्‍नई सुपर किंग्‍स टीम के सीईओ हैं। मयप्‍पन आज अपने चार्टर्ड प्‍लेन से मुंबई आयेंगे।

विंदू ने कबूला मयप्‍पन का नाम

पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ में अभिनेता विंदू दारा‍ सिंह‍ ने बताया कि वह मयप्‍पन के संपर्क में रहे हैं। विंदू के घर से मिले मोबाइल फोन से पता चला है कि पिछले दो महीने के अन्‍तराल में मयप्‍पन और विंदू के बीच लगभग 130 बार बातचीत हुई थी।

विंदू फोन द्वारा मयप्‍पन के संपर्क में रहता है। मुंबई पुलिस विंदू दारा सिंह और गुरूदास मयप्‍पन को आमने सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है। मिल रही जांच रिपोर्ट के अनुसार राजस्‍थान टीम के खिलाड़ी एस श्रीसंत, अजित चंडीला और अंकित चौहान तो मात्र प्‍यादे हैं। असली अपराधी तो गुरूदास मयप्‍पन है।

( देखें किस किस ने किया क्रिकेट के खेल का अपमान)

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+