कपिल सिब्बल के इस बयान ने साबित कर दिया है कि स्पॉट फिक्सिंग में कई बड़ें लोग शामिल हैं। गौरतलब है आईपीएल 6 में हुई फिक्सिंग में कई बड़े नेताओं और अभिनेताओं के नाम आ रहे हैं। इसके अलावा न्यूज चैनलों से मिली जानकारी के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ और बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन का दामाद गुरूदास मयप्पन बुकीज़ को टीम प्लान के बारे में सूचनाएं देता था।
पूछताछ के लिए एन श्रीनिवासन के दामाद को 29 मई तक पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। मयप्पन पर आरोप है कि वह चेन्नई के अलावा कई और टीमों पर भी सट्टा लगाता था। पुलिस ने अब तक अलग अलग जगहों से लगभग पंद्रह बुकीज़ को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अभिनेता विंदू दारा सिंह से पूछताछ की जा रही है।