For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

किसी ने इस्‍तीफा देने के लिए नहीं कहा: एन श्रीनिवासन

नई दिल्‍ली। बीसीसीआई अध्‍यक्ष श्रीनिवासन ने कल चेन्‍नई में हुई बैठक के बाद कहा कि म‍ीटिंग आसानी से हो गयी, किसी ने भी मुझसे इस्‍तीफा नहीं मांगा। उन्‍होने इस बात से इनकार‍ किया कि पंजाब क्रिकेट एशोसिएशन के अध्‍यक्ष आई एस बिंद्रा ने उनसे मीटिंग में इस्‍तीफा देने की बात की है। उन्‍होने स्‍पॉट फिक्सिंग में जांच होने तक खुद के अपने पदभार से मुक्‍त रहने के निर्णय को असाधारण बताया। एन श्रीनिवासन ने कहा कि मेरे काम न करने पर जगमोहन डालमिया इस पद की जिम्‍मेदारी लेंगे। उन्‍होने बताया कि हमने संजय जगदाले और अजय शिर्के से भी इस्‍तीफा वापस लेने के लिए आग्रह किया है, जिन्‍होने शुक्रवार को अपना इस्‍तीफा बोर्ड को दे दिया था।

उन्‍होने बताया कि बैठक में किसी एक व्‍यक्ति ने नहीं बल्कि सर्वसम्‍मति से निर्णय लिये गये हैं। मैंने जो भी कहा सभी ने उसका समर्थन किया। श्रीनिवासन ने कहा कि इस निर्णय को आप निष्‍पक्ष, अनुचित या आप जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन सभी ने इसका समर्थन किया।

मीडिया द्वारा स्‍पॉट फिक्सिंग मामले में निष्‍पक्ष जांच की जायेगी, के सवाल पर कहा कि यह एक अनुचित प्रश्‍न है। मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकता।

श्रीनिवासन पर उनके दामाद गुरूनाथ मयप्‍पन का नाम स्‍पॉट फिक्सिंग में आने के बाद उनसे इस्‍तीफा देने की बात कही जा रही थी। जिसके लिए उन्‍होने कुछ शर्तें भी रखी थी। जिसे बोर्ड के अन्‍य सदस्‍यों ने मानने से इनकार कर दिया। अत: ऐसा कहा जा रहा है इसीलिए कि डालमिया को अंतरिम अध्‍यक्ष बनाया गया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+