चीन चोटी पर, फेल्प्स को दूसरा स्वर्ण

By Staff
पेइचिंग, 12 अगस्तः मेजबान चीन ने अमरीका को पदकतालिका की चोटी से अपदस्थ करने का अभियान पेइचिंग ओलंपिक के तीसरे दिन भी जारी रखा जबकि अमरीका के सुपर तैराक माइकल फेल्प्स ने रिकार्ड आठ स्वर्ण जीतने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया।

चीन अबतक नौ स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य सहित कुल 14 पदक जीतकर इस समय पदकतालिका में चोटी पर बना हुआ है। दक्षिण कोरिया आश्चर्यजनक रूप से चार स्वर्ण और चार रजत सहित आठ पदक जीतकर दूसरे स्थान पर है।

ओलंपिक का सुपरपावर कहा जाने वाला अमरीका तीन स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य सहित 12 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर है।

अमरीका के सुपर तैराक फेल्प्स ने उस समय अपनी मुठ्ठियां हवा में लहरा दी जबकि उनके टीम साथियों ने उनका एक ओलंपिक में आठ स्वर्ण जीतने का सपना 4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले जीतकर कायम रखा।

उनके टीम साथी जैसन लैजाक ने रिले के आखिरी लैप में पिछडने के बावजूद जबर्दस्त वापसी करते हुए अमरीका को स्वर्ण पदक दिला दिया।

फेल्प्स का इन खेलों में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। यदि उन्हें मार्क स्पिट्ज के 1972 ओलंपिक में सात स्वर्ण जीतने के रिकार्ड को पार करना है तो उन्हें न केवल गजब का स्टेमिना दिखाना होगा बल्कि साथ ही भाग्य पर भी भरोसा करना होगा।

इस रिले को अमरीका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश भी देखने के लिए मौजूद थे। फेल्प्स ने रिले में जब पहला चरण पूरा किया तो अमरीका फ्रांस से पीछे दूसरे स्थान पर था, लेकिन आखिरी लैप में लैजाक के चमत्कार ने फेल्प्स के सपने को टूटने से बचा लिया।

इस बीच भारत के निशानेबाज अभिनव बिन्द्रा ने नया इतिहास रचते हुए 10 मीटर एयर राइफल का स्वर्ण पदक जीता और व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए।

इसके साथ ही अभिनव ने भारत को खेलों के तीसरे दिन पदकतालिका में स्थान दिला दिया।

Story first published: Tuesday, August 12, 2008, 10:43 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+