ग्रुप मैच के पहले राउंड में कश्यप ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए यूहान को सीधे सेटों में 21-14, 21-12 से हरा दिया। भारतीय खेमे से यह पहली जीत की खबर आयी है। हालांकि पदक अभी बहुत दूर है। कश्यप ने यह जीत मात्र 35 मिनट में दर्ज की।
इसे पहले भारत के लिये आज का दिन अच्छा नहीं रहा। मिश्रित युगल बैडमिंटन में भारत की ज्वाला गुट्टा और वी दीजू पहले राउंड में हार गये। वहीं तीरंदाजी में भी पुरुष टीम को जापान के खिलाफ हार मिली।