बैंगलोर ओपन के फाइनल में पेटी श्नाइडर
बेंगलूर9 मार्च: चौथी वरीयता प्राप्त स्विटजरलैंड की पैटी श्नाईडर ने चीन की यान जी के स्वप्निल अभियान को आज 6-3, 6-4 से थामते हुये छह लाख डालर के बेंगलूर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया. 29 वर्षीय श्नाईडर ने गैरवरीयता प्राप्त चीनी खिलाडी को अपने सधे खेल से मैच में टिकने का मौका नहीं दिया. क्वार्टर फाइनल में टापसीड सर्बिया की येलेना यांकोविच को हराने वालीयान सेमीफाइनल में वह कारनामा नहीं दोहरा पायी. श्नाईडर ने पहले सेट के पांचवे और नौंवे गेम में चीनी खिलाडी की सर्विस तोडकर इस सेट को जल्द ही 6-3 से जीत लिया.
विश्व की 54 वें नम्बर की खिलाडी और दो ग्रैंड स्लेम युगल खिताब जीत चुकी 23 वर्षीय यान ने दूसरे सेट में वापसी करने की कोशिश करते हुये स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया.
श्नाईडर ने आठवें गेम में सर्विस ब्रेक हासिल करते हुये स्कोर 5-3 कर दिया. हार का सामने देख यान ने आखिरी प्रयास करते हुये नौंवे गेम में श्नाईडर की सर्विस तोडकर स्कोर 4-5 कर दिया. लेकिन दसवें गेम में अपनी सर्विस पर वह दो बार बाल को नेट पर मार बैठीं और श्नाईडर को तीन मैच अंक दे दिये. चीनी खिलाडी ने फिर डबल फाल्ट कर मैच श्नाईडर को सौंप दिया.
यान ने मैच के बाद कहा मैं ज्यादा ब्रेक अंक नहीं हासिल कर पायी जबकि श्नाईडर ने मेरी सर्विस को अच्छी तरह संभाला. लेकिन मैं टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं क्योंकि यहां तक के सफर में मैंने कई शीर्ष खिलाडियों को हराया. मैं शीर्ष खिलाडियों के खिलाफ खेलने से घबराती नहीं हूं क्योंकि मुझे अपने खेल पर भरोसा है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications