तस्‍वीरें: बर्मिंघम में मची टीम इंडिया की धूम

बर्मिंघम। टीम इंडिया ने कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्‍व में इंग्‍लैंड को पांच रनों से हराकर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही आईसीसी द्वारा प्रायोजित तीनों ही कप टीम इंडिया ने जीत लिये हैं। इसके पहले टीम इंडिया ने 2007 में टी20 वर्ल्‍ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्‍डकप जीता।

टूर्नामेंट में भारत ने अपने सभी मैच जीते। शिखर धवन ने फाइनल में 31 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने 43 और रवींद्र जडेजा ने 33 रन बनाये। 129 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए इंग्‍लैंड की टीम आठ विकेट पर 124 रन ही बना सकी।

टीम इंडिया की तरफ से आर आश्विन, ईशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा ने दो-दो और उमेश यादव ने एक विकेट लिया।

चैम्पियंस ट्रॉफी

चैम्पियंस ट्रॉफी

फाइनल में इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच रनों की जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी खुशी मनाते हुए। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि भारत ने 2007 में टी20 विश्‍वकप भी पांच रनों से जीता था।

टीम इंडिया ने मनाया जश्‍न

टीम इंडिया ने मनाया जश्‍न

ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया।

जीत के बाद तस्‍वीर

जीत के बाद तस्‍वीर

ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी पोज देते हुए।

आक्रामकता दिखाते विराट कोहली

आक्रामकता दिखाते विराट कोहली

टीम इंडिया के बेहद आक्रामक खिलाड़ी‍ विराट कोहली जीत के बाद दर्शकों की ओर प्रतिक्रिया देते हुए।

शिखर धवन

शिखर धवन

टूर्नामेंट में 363 रन बनाकर खुद को टीम में स्‍थापित करने वाले शिखर धवन ने फाइनल में भी 31 रन बनाये।

आश्विन और कोहली

आश्विन और कोहली

जो रूट को आउट करने के बाद खुशी मनाते विराट और आश्विन।

विराट कोहली

विराट कोहली

टीम की जीत में विराट ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई उन्‍होने 43 रनों की पारी खेल भारत को संकट से बाहर निकाला।

विराट कोहली

विराट कोहली

अपनी पारी के दौरान शॉट खेलते विराट कोहली।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित फाइनल मैच में कामयाब नहीं रहे। उन्‍होने केवल 9 रन ही बनाये।

आर आश्विन

आर आश्विन

आर आश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में 15 रन देकर दो विकेट लिये। उन्‍होने एक मेडन ओवर भी किया।

रवि बोपारा

रवि बोपारा

रवि बोपारा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले तीन विकेट लिये। इसके बाद उन्‍होने महत्‍वपूर्ण तीन रन बनाये, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

रवि बोपारा

रवि बोपारा

रवि ने इंग्‍लैंड टीम के लिए आलराउंड प्रदर्शन किया।

6 घंटे का इंतजार

6 घंटे का इंतजार

मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया को 6 घंटे का इंतजार करना पड़ा। जिसके बाद दोनों टीमों के लिए ओवरों की संख्‍या बीस कर दी गई।

ग्राउंड स्‍टाफ

ग्राउंड स्‍टाफ

ग्राउंड के स्‍टाफ ने अपने काम को बेहतर ढंग से अंजाम दिया। जिससे कि मैदान पर बारिश का ज्‍यादा असर ही नहीं पड़ा और मैच संभव हो सका।

दर्शकों ने ली छाते की शरण

दर्शकों ने ली छाते की शरण

ये पूरे टूर्नामेंट के दौरान देखा गया कि दर्शक अपने साथ छाते लेकर आये थे।

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा ने यहां भी अपनी अच्‍छी फार्म जारी रखी और 33 रनों की पारी खेली।

शिखर धवन

शिखर धवन

शिखर धवन ने इस टूर्नामेंट से टीम में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवायी।

शिखर धवन

शिखर धवन

रन आउट होने से बचने के लिए धवन जमीन पर गिर पड़े।

 क्रिकेट की जगह खेला फुटबाल

क्रिकेट की जगह खेला फुटबाल

टीम इंडिया के कप्‍तान धोनी ने बारिश के दौरान फुटबाल भी खेला।

विराट कोहली

विराट कोहली

प्रशंसकों ने विराट कोहली से आटोग्राफ भी लिया।

शिखर धवन

शिखर धवन

प्रशंसकों का अभिवादन करते शिखर धवन ने आटोग्रॉफ भी दिया।

बारिश से बाधित रहा मैच

बारिश से बाधित रहा मैच

बारिश के कारण फाइनल मैच में कई बार बाधा पड़ी।

बारिश से बल्‍ले को बचाते कोहली

बारिश से बल्‍ले को बचाते कोहली

बारिश के दौरान पवेलियन वापस आते कोहली।

ईशांत, उमेश

ईशांत, उमेश

बारिश के दौरान टीम के खिलाड़ उमेश यादव और ईशांत शर्मा।

जडेजा और रैना

जडेजा और रैना

टीम इंडिया के खिलाड़ी जडेजा और रैना मैच शुरू होने से पहले।

Story first published: Monday, June 24, 2013, 13:02 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2013
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+