स्पॉट फिक्सिंग: श्रीनिवासन के बाद राजीव शुक्ला पर भी इस्तीफे का दबाव
गौरतलब है कि राजीव शुक्ला आईपीएल के कमिश्नर हैं और स्पॉट फिक्सिंग में कई बड़े नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं। अत: राजीव पर भी अपने पद से इस्तीफे देने का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि अभी तक श्रीनिवासन ने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होने मीडिया पर इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाने का आरोप भी लगाया था। मामले के चर्चा मे आने के बाद श्रीनिवासन ने कहा था कि उनके दामाद गुरूनाथ मयप्पन का चेन्नई टीम से कोई लेना देना नहीं है लेकिन राजीव शुक्ला द्वारा भेजे गये मेल से पता चलता है कि मयप्पन का चेन्नई सुपर किंग्स टीम में उच्च स्तरीय दखल था।
स्पॉट फिक्सिंग मसले पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और बीसीसीआई उपाध्यक्ष अरूण जेटली द्वारा कोई जवाब न देने पर उनकी आलोचना की जा रही है। मोदी गुजरात क्रिकेट एशोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। अब खबर यह भी आ रही है कि श्रीनिवासन ने अगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें पद से हटाया भी जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
