सोढ़ी का सपना टूटा, डबल ट्रैप से बाहर
दुनिया के इस पूर्व नंबर एक निशानेबाज ने क्वालीफाईंग राउंड में 150 में से 134 अंक बनाये और वह 24 प्रतिभागियों में 11वें स्थान पर रहे। केवल चोटी के छह निशानेबाजों को ही फाइनल्स में जगह मिलती है और इस तरह से सोढ़ी को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
ग्वांग्झू एशियाई खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोढ़ी ने अच्छी शुरुआत की तथा पहले दौर में 50 में से 48 अंक बनाये लेकिन अगले दो दौर में उनके निशाने चूकते रहे और वह क्रमश: 44 और 42 का स्कोर ही बना पाये और इस तरह से क्वालीफाई करने से चूक गये।
इस बीच पिस्टल निशानेबाज विजय कुमार पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में क्वालीफायर के पहले चरण के बाद पांचवें स्थान पर हैं और वह अब भी फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने हुए हैं। विजय ने क्वालीफाईंग के पहले चरण में कुल 293 अंक बनाये जिसमें दस . दस के सात इनर शाट भी शामिल हैं। उनका औसत स्कोर 9.767 रहा। क्वालीफाईंग का दूसरा चरण कल होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
