For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

लंदन ओलंपिक में सुशील कुमार जीतेंगे सोना

इंदौर। लंदन ओलंपिक को देखते हुए साई ने भारत के 40 खिलाडि़यों को विशेष ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है और पहलवान सुशील कुमार से साई को खासा उम्‍मीद है। वहीं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित महाबली सतपाल को भरोसा है कि वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों में सुशील कुमार समेत कम से कम पांच पहलवान रूस, कजाखस्तान और ईरान की अहम चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देकर फ्रीस्टाइल वर्ग में पदक जीतने की क्षमता रखते हैं।

उनका कहना है कि वर्ष 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम करने वाले सुशील के इन खेलों के अगले संस्करण में सोना जीतने की संभावना सौ फीसद है। सतपाल ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल सुशील के सामने लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने इकलौता लक्ष्य है।

इसके लिये वह पिछले छह महीने से लगातार प्रशिक्षण ले रहा है। इस बात की संभावना सौ फीसद है कि सुशील लंदन ओलंपिक में सोेना जीतेगा। सुशील ने पिछले ओलंपिक में 66 किलोग्राम वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता था। अगले साल लंदन में होने वाले ओलंपिक में अपने इस चहेते शिष्य की सफलता को लेकर सतपाल पूरी तरह विश्वस्त हैं।

उन्होंने कहा कि सुशील को खेल का अच्छा तजुर्बा हो गया है और वह मानसिक तौर पर बेहद मजबूत है। वह कुश्ती के दौरान बेहद फुर्ती से आक्रमण और बचाव करने लगा है। सतपाल ने बताया कि उन्हें आशीष कुमार (55 किग्रा वर्ग), योगेश्वर दत्त (60 किग्रा वर्ग), नरसिंह (74 किग्रा वर्ग) और सुनील कुमार (82 किग्रा) से भी उम्मीद है कि वे फ्रीस्टाइल वर्ग में लंदन ओलंपिक के लिये न केवल क्वालीफाई करेंगे, बल्कि इसमें पदक जीतकर तिरंगा फहरायेंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+