लंदन ओलंपिक खेलना देश के लिये शर्मनाक: असलम
नयी दिल्ली। हॉकी ओलंपियन असलम शेर खान ने आज कहा कि भारत सरकार, आईओए और एथलीटों को लंदन ओलंपिक में डाउ केमिकल्स के प्रायोजक बनने का कड़ा विरोध करते हुए खेलों का बहिष्कार करना चाहिये। भारत की 1975 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य असलम ने कहा कि भारत यदि लंदन ओलंपिक खेलता है तो यह शर्मनाक होगा।
एक ऐसी कंपनी इससे जु़ड़ी है जो 1984 की भोपाल गैस त्रासदी की कसूरवार है। कई देशों ने अतीत में भी ओलंपिक का बहिष्कार किया है। भारत और भारतीय खिलाडि़यों को एकजुटता दिखानी होगी। यहां भारतीय ओलंपिक संघ के एक समारोह में भाग लेने आये असलम ने कहा कि ब्रिटिश संसद के 25 सदस्यों ने भी लंदन ओलंपिक से डाउ के जुड़ने का विरोध किया है। भारत सरकार और आईओए को भी ऐसा ही करना चाहिये।
असलम ने उन खिलाडि़यों की निंदा की जिन्होंने ओलंपिक के बहिष्कार के खिलाफ बोला है। असलम ने कहा कि लंदन ओलंपिक के बहिष्कार का विरोध करने वाले खिलाडि़यों को खुद पर शर्म आनी चाहिये। 15000 से अधिक लोगों की मौत और हजारों का प्रभावित होना कोई मजाक नहीं है। यह सवा अरब देशवासियों के सम्मान का मसला है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त निशानेबाज गगन नारंग ने हाल ही में कहा था कि ओलंपिक का बहिष्कार करने से खिलाडि़यों को ही नुकसान होगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications